विश्व वायु गुणवता रिपोर्ट (World Air Quality Report) ~ Way To Live Life

Tuesday, 8 November 2022

विश्व वायु गुणवता रिपोर्ट (World Air Quality Report)

हाल ही में विश्व वायु गुणवता रिपोर्ट 2021 जारी की गयी है | वर्ष 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु कि गुणवता का अवलोकन करने के उपरांत यह रिपोर्ट तैयार कि गयी है | रिपोर्ट दुनिया भर के 117 देशों के 6475 शहरों के वायु गुणवता डाटा पर आधारित है | 

PM 2.5-

प्रदुषण का मापन PM 2.5 के आधार पर किया गया है यानी 2.5 माइक्रोन या इससे छोटे व्यास वाले एयरोसोल के कणों से युक्त पार्टिकुलेट मैटर एक वायु प्रदूषक है | इसे मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण सबसे हानिकारक कण माना जाता है | APM 2.5कई स्त्रोतों से उत्पन्न होते हैं जिनमे सल्फेट, ब्लैक कार्बन और अमोनिया शामिल हैं|  इसके प्राकृतिक स्त्रोत  धुल भारी आंधी, बालू के तूफान और जंगल कि आग शामिल हैं|

IQ Air-

यह एक स्विस समूह है पार्टिकुलेट मैटर (PM) 2.5 की मात्र के आधार पर वायु गुणवता के आधार स्तर को मापता है | यह सरकारों , वैज्ञानिकों, NGO's और आम लोगों को साथ में लेकर वायु गुणवता को सुधारने के लिए काम करता है |

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु-

  • IQ Air द्वारा जारी कि गई वायु गुणवता रिपोर्ट 2021 के अनुसार दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  लगातार चौथे वर्ष दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है |
  • इससे पहले दिल्ली वर्ष 2018,2019 व 2020 में इस सूची में सबसे ऊपर थी|
  • बांग्लादेश कि राजधानी ढाका दुसरे और चाड कि राजधानी N'Djamena तीसरे स्थान पर है |
  • सबसे प्रदूषित देशों कि सूची में बांग्लादेश पहले स्थान है |
  • इसके बाद चाड दुसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है |
  • इस सूची में भारत पांचवे स्थान पर है |


0 comments:

Post a Comment

Featured post

The Insurance of Life

Life is unpredictable, filled with joy, challenges, and unexpected moments. The poem captures this journey, highlighting how life insurance ...

Popular Posts